छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ में कमर्शियल गैस की कमी, होटल-रेस्टोरेंट कारोबार पर असर

रायपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कमी का असर अब होटल और रेस्टोरेंट कारोबार पर भी साफ दिखाई देने लगा है। गैस की सीमित उपलब्धता के कारण कई होटलों में फिलहाल इलेक्ट्रिक कुकिंग और लकड़ी के चूल्हों का सहारा लेकर खाना बनाया जा रहा है।
होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष तरनजीत सिंह होरा ने बताया कि कमर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति जल्द सामान्य होने की उम्मीद है। अगले 2 से 4 दिनों के भीतर छत्तीसगढ़ में गैस सप्लाई दोबारा शुरू हो सकती है।
एसोसिएशन ने होटल संचालकों के लिए एक एडवाइजरी भी जारी की है, जिसमें फिलहाल मेनू में केवल जरूरी और सीमित आइटम्स रखने की सलाह दी गई है। गैस की कमी के चलते रोटी और डोसा जैसे गैस पर ज्यादा बनने वाले व्यंजन कई जगहों पर अस्थायी रूप से मेनू से हटा दिए गए हैं।
एसोसिएशन का कहना है कि गैस आपूर्ति सामान्य होने तक होटल और रेस्टोरेंट वैकल्पिक व्यवस्थाओं के जरिए संचालन जारी रखेंगे, ताकि ग्राहकों को किसी तरह की बड़ी परेशानी का सामना न करना पड़े।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts