छत्तीसगढ़

रायपुर उत्तर में विकास को रफ्तार: विधायक पुरंदर मिश्रा ने कई निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन

रायपुर (विश्व परिवार)। आज रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 3 अंतर्गत गुरू घासीदास वार्ड क्रमांक 48 क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न 4 स्थानों वार्ड 48 में जिला खनिज संस्थान न्यास मद अंतर्गत शताब्दी नगर उत्कल भवन शिव मन्दिर के पास 11 लाख 69 हजार रूपये की लागत से आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य , 5 लाख रूपये की लागत से काशीराम नगर में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य, रायपुर उतर विधायक निधि से 3 लाख रूपये में काशीराम नगर शिव मन्दिर के पास सामुदायिक भवन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य, राज्य प्रवर्तित योजना निधि से 12 लाख 55 हजार रूपये की लागत से तेलीबाँधा में श्मशानघाट निर्माण कार्य शीघ्र करने गुरू घासीदास वार्ड क्रमांक 48 के पार्षद महेश ध्रुव सहित नगर निगम जोन 3 जोन कमिश्नर प्रीति सिंह, कार्यपालन अभियंता ईश्वर लाल टावरे, उपअभियंता अक्षय भारद्वाज सहित गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, महिलाओं, आमजनों, नवयुवकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति के मध्य श्रीफल फोड़कर और कुदाल चलाकर नए विकास कार्यों का भूमिपूजन करते हुए नगरवासियों को शानदार सौगात दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts