छत्तीसगढ़रायपुर

सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने सतर्कता जागरूकता माह में आयोजित की आशु भाषण प्रतियोगिता

रायपुर (विश्व परिवार)। सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया को भारत सरकार द्वारा प्रथम राजभाषा कीर्ति पुरस्कार प्राप्त हुआ है। इसी क्रम में बैंक के रायपुर क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा फाफाडीह चौक स्थित बैंक के प्रशिक्षण केंद्र में सतर्कता जागरूकता माह के दौरान तात्कालिक आशु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में रायपुर स्थित सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सभी कार्यालयों के स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में रंजीत सूर्यवंशी ने प्रथम, विष्णु तिवारी ने द्वितीय और बैजनाथ साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम का आयोजन रायपुर अंचल के सतर्कता अधिकारी नरेन्द्र मंगल के नेतृत्व एवं समन्वय में किया गया। मुख्य प्रबंधक देवेश वर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया तथा अंत में धन्यवाद ज्ञापन दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts