दिल्लीदेश

दिल्ली में 3 मंजिला बिल्डिंग में आग, 9 मौत,मजिस्ट्रियल जांच का आदेश

दिल्ली (विश्व परिवार)। दिल्ली के दक्षिण-पश्चिमी जिले के पालम इलाके के साध नगर में एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। आग की इस घटना में से नौ लोगों की मौत हो गई है, कई लोगों के घायल होने की खबरें आ रही हैं। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की 30 गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग लगने की इस घटना की शुरुआत सुबह हुई, जब ग्राउंड फ्लोर पर स्थित कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी। आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई। आग तेजी से फैली और इमारत के अंदर धुएं का गुबार छा गया। इस कारण अंदर रह रहे लोग बाहर नहीं निकल पाए और मदद के लिए पुकारने लगे। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 30 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि तीन अन्य घायल हुए हैं, जिनमें से दो ने आग से बचने के लिए राम चौक मार्केट, पलम मेट्रो स्टेशन के पास इमारत से कूदने का प्रयास किया।
दमकल विभाग के अनुसार, सुबह करीब 7.04 बजे पालम मेट्रो स्टेशन के पास गली नंबर-2 स्थित एक बिल्डिंग के घर में आग लगने की कॉल मिली थी। सूचना मिलते ही तुरंत 30 दमकल की गाड़ियां मौके पर रवाना की गईं। पांच मंजिला इमारत में ग्राउंड और पहली मंजिल पर कपड़ा और कॉस्मेटिक शोरूम था, जबकि शोरूम के मालिक राजेन्द्र कश्यप का परिवार दूसरी और तीसरी मंजिल पर रहता था। राजेंद्र कश्यप मार्केट के प्रधान भी है। इमारत से बचाए गए लोगों में से नौ को अस्पताल में मृत घोषित किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts