देशनई दिल्ली

राहुल गांधी ने शेयर की रितेश-जेनेलिया की रोमांटिक फोटो, कैप्शन के बिना गाने से दिया खास संदेश

नई दिल्ली (विश्व परिवार)। रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा बॉलीवुड के पावर कपल में शुमार हैं। दोनों एक दूसरे पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़ते। दोनों अक्सर अपने वीडियो और इमेज शेयर करते रहते हैं। रितेश देशमुख ने अपनी स्वीटहार्ट वाइफ जेनेलिया संग रोमांटिक तस्वीर शेयर की है। फोटो में जेनेलिया पति की गोद में बैठी नजर आईं। रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा रोमांटिक तस्वीर राहुल गांधी ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है।
राहुल गांधी ने तस्वीर के साथ कोई कैप्शन तो नहीं लिखा। हालांकि उन्होंने फोटो के साथ शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म किंग का गाना ‘तू मिल जाए’ लगाया है।
बता दें कि राहुल गांधी ने जेनेलिया और रितेश की तस्वीर उस विवाद के बीच शेयर की है, जो उनकी मां सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging: A Journey Of Love’ के लॉन्च पर दिए गए उनके बयान से शुरू हुआ था। लॉन्च इवेंट में राहुल गांधी ने बचपन में परिवार के साथ बैठकर खाना खाने के पलों को याद करते हुए अपने माता-पिता के प्यार भरे रिश्ते का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि उनकी मां अक्सर उनके पिता की गोद में बैठ जाती थीं। हालांकि, राहुल के इस बयान पर राजनीतिक विरोधियों ने उनकी खूब आलोचना की थी।
पत्नी संग रितेश का रोमांटिक अंदाज
अब राहुल गांधी ने रितेश देशमुख की गोद में बैठीं जेनेलिया डिसूजा की तस्वीर शेयर की है। फोटो किसी रेस्टोरेंट की है. जेनेलिया पति रितेश की गोद में बैठकर उन्हें अपने हाथों से पिज्जा खिलाती हुई नजर आई। सामने रखी टेबल पर खाने की कई सारी लजीज डिशेज रखी हुई दिख रही है। दोनों इस दौरान हंसते-चहकते हुए नजर आ रहे हैं।
फैंस ने परफेक्ट कपल बताया
जेनेलिया और रितेश ने ट्विनिंग भी की। पिंक शर्ट और जींस में दोनों के मैचिंग आउटफिट देखते ही बनते हैं। लेडी लव जेनेलिया संग लविंग फोटो शेयर करते हुए रितेश ने कैप्शन में लिखा- 2 के लिए टेबल…एक के लिए चेयर. रितेश और जेनेलिया की क्यूट और खूबसूरती बॉन्डिंग पर फैंस दिल हार रहे हैं। फैंस उन्हें परफेक्ट कपल बता रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts