भिलाई

जोन क्रमांक 3 में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर सड़कों की विशेष सफाई शुरू

भिलाईनगर (विश्व परिवार)चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर को ध्यान में रखते हुए नगर निगम के जोन क्रमांक 3 क्षेत्र अंतर्गत जी रोड मुख्य मार्ग पर विशेष साफ.सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य पद यात्रियों और श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना है।
निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा मुख्य मार्गों की नियमित सफाई के साथ.साथ कचरा उठावए नालियों की सफाई और सड़क किनारे जमी गंदगी को हटाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। विशेष रूप से उन मार्गों पर ध्यान दिया जा रहा हैए जहां से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल यात्रा करते हुए मंदिरों तक पहुंचते हैं। चैत नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि को देखते हुए सफाई व्यवस्था को और सुदृढ़ किया गया है। इसके लिए सफाई कर्मियों की तैनाती भी की गई हैए ताकि मार्ग पूरी तरह स्वच्छ और व्यवस्थित बने रहें। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिलेगी और शहर की स्वच्छता भी बनी रहेगी। नगर निगम ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें और कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें। जैसे हम अपने घरों में सफाई रखते हैं वैसे ही शहर की स्वच्छता को प्राथमिकता हमेशा देना है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts