भिलाई

आचार्य श्री विद्यासागर महाराज जी को भारत रत्न देने का सांसद विजय बघेल ने किया आग्रह

  • सेक्टर-6 में विश्व मैत्री मिलन एवं क्षमावाणी पर्व पर भव्य आयोजन

भिलाई (विश्व परिवार) । सेक्टर-6 में जैन ट्रस्ट, जैन मिलन एवं जैन महिला क्लब के संयुक्त तत्वावधान में विश्व मैत्री मिलन दिवस एवं क्षमावाणी पर्व का भव्य आयोजन श्रद्धा, उल्लास एवं सामाजिक एकता के वातावरण में संपन्न हुआ ।
कार्यक्रम में दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल  विशेष रूप से उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद विजय बघेल ने कहा कि क्षमावाणी पर्व हमें आपसी मतभेद एवं मनमुटाव भूलकर क्षमा, प्रेम और मैत्री का भाव अपनाने की प्रेरणा देता हैb। जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को आत्मचिंतन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वास्तव में आत्मनिंदा ही सर्वोत्तम निंदा है।
व्यक्ति को सबसे पहले अपने भीतर की कमियों एवं कषायों को पहचानकर उनमें सुधार करना चाहिए ।
उन्होंने कहा कि हमें अपनी कषायों का दमन करते हुए समाज को एकजुट करने का प्रयास करना चाहिए ।
सांसद विजय बघेल ने अपने संबोधन में आचार्य श्री विद्यासागर महाराज जी को भारत रत्न प्रदान करने का आग्रह किया ।
उन्होंने कहा कि आचार्य श्री जैसे महान संत के व्यक्तित्व, तप, त्याग एवं समाज और राष्ट्र के लिए उनके योगदान के सामने भारत रत्न जैसा सम्मान भी छोटा है, लेकिन एक राष्ट्रीय सम्मान के रूप में उन्हें भारत रत्न प्रदान करना उनके प्रति श्रद्धा एवं कृतज्ञता की अभिव्यक्ति होगी ।
उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आचार्य श्री विद्यासागर महाराज जी के प्रति विशेष श्रद्धा रखते थे और आचार्य श्री के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ दो बार पधारे थे ।
सांसद श्री विजय बघेल जी ने कहा कि वे स्वयं भी आचार्य श्री को भारत रत्न प्रदान किए जाने के लिए अपने स्तर से आग्रह एवं निवेदन करेंगे ।
आयोजित कुर्सी प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में प्रथम क्रमांक प्रदीप साधना बाकलीवाल ने प्राप्त किया, जिन्हें सम्मानित किया गया ।
इसके साथ ही समाज के 80 वरिष्ठजनों का भी सम्मान किया गया। सांसद विजय बघेल का भी तिलक लगाकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।

तीनों जैन परंपराओं के मंदिरों के दर्शन
कार्यक्रम के दौरान सांसद श्री विजय बघेल जी ने श्वेतांबर, दिगंबर एवं स्थानकवासी—तीनों जैन परंपराओं के मंदिरों के दर्शन किए ।
उन्होंने सभी परंपराओं के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए सामाजिक एवं धार्मिक एकता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया ।

राग-द्वेष मिटाकर एकता के साथ रहने का संकल्प

विश्व मैत्री मिलन एवं क्षमावाणी पर्व के इस पावन अवसर पर जैन ट्रस्ट, जैन मिलन, जैन महिला क्लब सहित सभी समितियों के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने आपसी राग-द्वेष एवं मनमुटाव को मिटाकर प्रेम, भाईचारे और सद्भाव के साथ रहने तथा समाज की एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान समस्त ट्रस्टी, पदाधिकारी एवं सदस्यों ने एक-दूसरे से क्षमा याचना की और क्षमावाणी पर्व की भावना को आत्मसात करते हुए मन, वचन और व्यवहार से हुई भूलों के लिए एक-दूसरे से क्षमा मांगी।

जैन ट्रस्ट के अध्यक्ष दानमल पोरवाल, जैन मिलन के अध्यक्ष संजय चतुर कोषाध्यक्ष मुकेश जैन, प्रबंधक ट्रस्टी प्रकाश गोलछा दिगंबर जैन मंदिर के प्रबंधक ट्रस्टी प्रबंधक प्रदीप जैन बाकलीवाल, निर्मल कोचर, अशोक पहाड़िया, ज्ञानचंद जैन, महावीर बेगानी राजेश मारुति राजेश जैन, अरविंद जैन, कजोड़ मल जैन, दिनेश जैन, ज्ञानचंद जैन प्रकाश भारती प्रमोद जैन मुकेश बाकलीवाल राजेश जैन एवं राजीव जैन स्वर्णिम जैन आशीष नहर सहित सकल जैन समाज जैन ट्रस्ट, जैन मिलन एवं जैन महिला क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts