छत्तीसगढ़रायपुर

चलती कार बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से टली बड़ी दुर्घटना

रायपुर (विश्व परिवार)। राजधानी रायपुर में आज एक बड़ा हादसा टल गया। आमानाका ओवरब्रिज पर चलती कार में अचानक आग लग गई। आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत वाहन को रोका और बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। वाहन जलकर पूरी तरह खाक हो गया।
यह घटना सरस्वती नगर थाना क्षेत्र की है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts