छत्तीसगढ़बिलासपुर

प्रशिक्षु IAS बाल-बाल बचे, तेज रफ्तार पिकअप ने मारी टक्कर

बिलासपुर (विश्व परिवार)। कोटा में पदस्थ एसडीएम अरविंथ कुमारन टी ( प्रशिक्षु आईएएस) सड़क हादसे में बाल-बाल बचे। SDM मां महामाया मंदिर से कोटा लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप के ड्राइवर ने उनकी कार को टक्कर मार दी। गनीमत है कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुई। वहीं हादसे के बाद भाग रहे पिकअप ड्राइवर को आईएएस के साथ मौजूद पुलिसकर्मियों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
कोटा एसडीएम अरविंथ कुमारन टी (प्रशिक्षु आईएएस) नवरात्रि पर आज रतनपुर स्थित मां महामाया मंदिर पहुंचे थे। मंदिर परिसर में व्यवस्था का निरीक्षण करने के बाद वे कोटा लौट रहे थे। इस दौरान रतनपुर बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार पिकअप के ड्राइवर ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इसके बाद ड्राइवर वाहन लेकर भागने लगा। आईएएस के साथ मौजूद जवानों ने भाग रहे पिकअप के ड्राइवर को पकड़ लिया। आरोपित पिकअप ड्राइवर शराब के नशे में था। उसे वाहन समेत रतनपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। अब रतनपुर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts