रायपुर (विश्व परिवार)। आज वीरांगना अवन्ति बाई लोधी के बलिदान दिवस पर राजधानी शहर रायपुर के पंडरी स्थित जिला अस्पताल प्रांगण में उनकी प्रतिमा के समक्ष उन्हें सादर नमन करने रायपुर नगर पालिक निगम संस्कृति विभाग के तत्वावधान में रखे गए संक्षिप्त पुष्पांजलि आयोजन में पहुंचकर राजधानी शहर की प्रथम नागरिक रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे ने समस्त राजधानीवासियों की ओर से वीरांगना अवन्ति बाई लोधी का बलिदान दिवस पर सादर नमन करते हुए आदरांजलि अर्पित की. संक्षिप्त पुष्पांजलि आयोजन में प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर वीरांगना अवन्ति बाई लोधी को बलिदान दिवस पर प्रमुख रूप से रायपुर नगर निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, एमआईसी सदस्य भोलाराम साहू, पूर्व पार्षद डॉ प्रमोद साहू, मोहन उपारकर सहित लोधी क्षत्रिय समाज के पदाधिकारियों, महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, नवयुवकों, आमजनों ने बड़ी संख्या में सादर नमन किया।





