रायपुर (विश्व परिवार)। प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने आज व्यापार प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी है। इसमें पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता संतोष बैद को प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि सुभाष अग्रवाल को प्रदेश संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संतोष बैद ने प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, संगठन महासचिव पवन साय एवं व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुभाष अग्रवाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी द्वारा दिए गए दायित्व का निर्वहन पूर्ण निष्ठा के साथ करेंगे।





