छत्तीसगढ़रायपुर

विधायक सुनील सोनी, महापौर मीनल चौबे जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने हेमू कालाणी की जयंती पर किया नमन

रायपुर (विश्व परिवार)। आज शहीद हेमू कालाणी की जयंती पर राजधानी रायपुर में कचहरी चौक के समीप स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर रायपुर नगर पालिक निगम संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर निगम जोन 2 के सहयोग से उन्हें सादर नमन करने संक्षिप्त पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
पुष्पांजलि कार्यक्रम में पहुंचकर प्रमुख रूप से रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी, नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौड़, छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, पूर्व विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा, संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, राजस्व विभाग अध्यक्ष अवतार भारती बागल, रायपुर नगर निगम के पूर्व पार्षद रमेश आहूजा, शहीद हेमू कालाणी जयंती आयोजन समिति अध्यक्ष किशोर आहूजा, पदाधिकारी अनेश बजाज, साहित्यकार साईं जलकुमार मसंद, अनुप मसंद सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ताओं, गणमान्यजनों, नवयुवकों और सिंधी समाज के प्रतिनिधियों ने प्रतिमा स्थल पहुंचकर शहीद हेमू कालाणी को जयंती पर सादर नमन किया।
इस अवसर पर पूर्व पार्षद रमेश आहूजा ने अपनी ओर से शहीद हेमू कालाणी की प्रतिमा स्थल के सौंदर्यीकरण के लिए 11,000 रुपये का स्वैच्छिक अनुदान देने की घोषणा संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी के समक्ष की।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts