भिलाईनगर (विश्व परिवार)। नगर पालिक निगम भिलाई आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय जोन-2 वैशाली नगर क्षेत्र में पेवर ब्लाक, प्रस्तावित रोड स्थल, तालाब एवं नहर सफाई कार्यो का निरीक्षण किये। उपस्थित अधिकारियों को तालाब एवं नहर की साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर कराने निर्देशित किये है।
निगम आयुक्त द्वारा वैशाली नगर कालेज के सामने लगे पेवर ब्लाक का निरीक्षण किया गया। सौंदर्यीकरण को दृष्टिगत करते हुए पूर्व में पेवर ब्लाक लगाया गया था, पेवर ब्लाक पुराना होने के कारण बीच-बीच से उखड़ गया है, जिसका जल्द ही संधारण कराने निर्देशित किये है। नागरिको की सुविधा एवं आवागमन को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए बाबादीप सिंह नगर में रोड निर्माण किया जाना है। उक्त प्रस्तावित रोड निर्माण स्थल का अवलोकन आयुक्त द्वारा किया गया है। वार्ड 22 घासीदास नगर में शिव शक्ति तालाब एवं नहर को साफ-सफाई कार्य कराया जा रहा है, जिसका अवलोकन निगम आयुक्त द्वारा किया गया। सफाई कार्य को प्राथमिकता देते हुए और बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित कराने कहा गया है। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता अरविंद शर्मा, सहायक अभियंता श्वेता वर्मा, सहायक राजस्व अधिकारी प्रशन्न तिवारी, जोन स्वास्थ्य अधिकारी शंकर सहानी, स्वच्छता निरीक्षक अंजनी सिंह, जोनल सुपरवाइजर एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।





