दुर्ग

जय माता दी के जयकारों से गूंजा निगम, महापौर ने कन्याओं को कराया स्नेह भोज

  • महाअष्टमी पर भक्ति में डूबा निगम परिसर, महापौर ने हवन पूजन,कन्या पूजन कर कराया भोज
  • मां दुर्गा की आराधना में लीन शहर, महाअष्टमी पर हुआ भव्य हवन व महाप्रसादी वितरण

दुर्ग (विश्व परिवार)। चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर नगर निगम दुर्ग परिसर स्थित मां दुर्गा मंदिर में महाअष्टमी के अवसर पर हवन के बाद कन्या पूजन एवं कन्या भोज का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर महापौर अलका बाघमार ने जनप्रतिनिधि एवं निगम के अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर कन्याओं को स्नेहपूर्वक भोजन कराया।
मां दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में कन्या भोज एवं महाप्रसादी वितरण किया गया, जिसमें महापौर स्वयं शामिल होकर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण में सहभागी बनीं।
पूरे कार्यक्रम के दौरान निगम परिसर भक्ति-भाव से सराबोर रहा। नगर निगम परिवार के साथ बड़ी संख्या में शहरवासी भी उपस्थित रहे। माता रानी के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
कार्यक्रम की शुरुआत विशेष पूजा-अर्चना से हुई, जिसके पश्चात महाअष्टमी उत्सव का आयोजन संपन्न हुआ। महापौर अलका बाघमार एवं देवनारायण चंद्रकार,लीना दिनेश देवांगन, नीलेश अग्रवाल, शशि साहू, हर्षिका संभव जैन,विद्यावती सिंह,रंजीता पाटिल,कुलेश्वर साहू,नीरा खिचरिया, ललिता ठाकुर,युवराज सहित निगम अधिकारी/कर्मचारी ने विधि-विधान से हवन में आहुति देकर शहरवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर महापौर अलका बाघमार ने समस्त शहरवासियों को महाअष्टमी एवं रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चैत्र नवरात्रि का यह पावन पर्व हमें शक्ति, श्रद्धा एवं सेवा का संदेश देता है। नागरिकों के सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts