छत्तीसगढ़रायपुर

गांधी जयंती पर रायपुर टाउनहॉल में पुष्पांजलि, महापौर मीनल चौबे और सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने किया नमन

रायपुर  (विश्व परिवार)। शुक्रवार को महात्मा गाँधी को उनकी जयन्ती पर सादर नमन करने रायपुर नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर निगम जोन क्रमांक 4 के सहयोग से टाउनहाल के प्रांगण में रखे गए संक्षिप्त पुष्पांजलि आयोजन में पहुंचकर राजधानी शहर रायपुर की प्रथम नागरिक नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे और नगर निगम सभापति सूर्यकान्त राठौड़ ने महात्मा गाँधी को उनकी जयन्ती पर सादर नमन किया. इस अवसर पर नगर निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष अमर गिदवानी एल्डरमैन राजू राघवानी, छत्तीसगढ़ राज्य श्रम कल्याण मण्डल के उपाध्यक्ष श्री किशोर महानन्द सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों ने महात्मा गाँधी को जयन्ती पर सादर नमन किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts