छत्तीसगढ़जशपुर

जशपुर में 27 लाख की लागत से स्पोर्ट्स क्लाइम्बिंग वॉल का शुभारंभ

जशपुर (विश्व परिवार)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जिला अस्पताल के पास 27 लाख की लागत से स्पोर्ट्स क्लाइम्बिंग वॉल इंडोर स्टेडियम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक, अध्यक्ष रामप्रताप सिंह, उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जूदेव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, कलेक्टर रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार, डीएफओ शशि कुमार, विजय आदित्य सिंह जूदेव और आरईएस के अधिकारी राजेश श्रीवास्तव, खिलाड़ी और कोच उपस्थित थे।
जिला प्रशासन और देशदेखा स्पोर्ट्स क्लाइम्बिंग समूह के सहयोग से जशपुर के इच्छुक खिलाड़ियों को पहाड़ में किस प्रकार चढ़ना है, उसका प्रशिक्षण दिया जाएगा। वर्तमान में समूह में 15 सदस्य शामिल हैं। इनमें से 5 मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
स्पोर्ट्स क्लाईबिंग वॉल के मास्टर ट्रेनर रवि कुमार सिंह ने बताया कि इनडोर स्टेडियम में आधुनिक पद्धति से और सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण देने वाले मास्टर ट्रेनर रवि कुमार सिंह प्रोफेशनल क्लाइंबिंग गाइड इंस्टिट्यूट पीसीजीआई यूएस अंतराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त संस्था से प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्राप्त किए हैं। तेजल भगत, रूसनाथ भगत, सचिन कुजुर प्रतीक नायक शामिल हैं।

मुख्यमंत्री साय ने स्पोर्ट्स क्लाईबिंग वॉल इंडोर स्टेडियम का किया शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा एडवांस ट्रेनिंग

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts