रायपुर

‘11 रुपए सहयोग’ से बनेगा मल्टीस्पेशलिटी कम्युनिटी सेंटर, बैठक में निर्णय

रायपुर (विश्व परिवार)। “एकादश उत्थान यादव कल्याण संघ” जो कि छत्तीसगढ़ यादव शासकीय सेवक संघ द्वारा निर्मित सशक्त विंग है, की बैठक दिनाँक 05 अप्रेल 2026 को कमल विहार रायपुर स्थित त्रिपुर यात्रा सेवा समिति के सभागार में आयोजित हुआ।
बैठक में समाज के उत्थान और विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य वक्ता सुरेश कुमार यादव ने संघ के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए समाज के प्रत्येक परिवार से न्यूनतम 11 रुपए प्रतिमाह सहयोग राशि देने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि 10 लाख परिवारों के इस छोटे-से योगदान से एक बड़ी सामाजिक पहल को मूर्त रूप दिया जा सकता है। इस राशि से प्रदेश स्तर पर यादव समाज का विस्तृत डेटा तैयार किया जाएगा तथा 20 से 25 एकड़ क्षेत्र में “यादव मल्टीस्पेशलिटी कम्युनिटी सेंटर” का निर्माण किया जाएगा।
प्रस्तावित कम्युनिटी सेंटर में सर्वसुविधायुक्त भवन, आधुनिक स्तर के स्कूल, महाविद्यालय एवं प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे नीट,जेईई आदि की तैयारी के लिए कोचिंग सेंटर, बेरोजगार युवाओं के लिए कौशल उन्नयन केंद्र, नशा मुक्ति केंद्र तथा वृद्धाश्रम जैसी सुविधाएं विकसित करने का संकल्प लिया गया। इसके साथ ही यह कार्य राज्य, संभाग, जिला एवं ब्लॉक स्तर तक विस्तारित करने की योजना भी प्रस्तुत की गई।
इस अवसर पर त्रिपुरा तीर्थ यात्रा के संचालक श्री राहुल यादव ने इस अभियान को गति देने के उपाय बताते हुए कहा कि सहयोग की शुरुआत स्वयं के परिवार से करनी चाहिए, इसके बाद रिश्तेदारों, मित्रों और समाज के अन्य लोगों तक इस अभियान को धीरे-धीरे विस्तार देना चाहिए।
बैठक में समाज के वरिष्ठजनों, मातृशक्ति और युवा साथियों के साथ हुए संवाद में यह स्पष्ट हुआ कि एकजुट समाज ही अपने अधिकार, सम्मान और विकास की दिशा तय कर सकता है। यह आयोजन केवल सामाजिक मिलन न होकर विचार, संकल्प और सकारात्मक परिवर्तन की मजबूत नींव साबित हुआ।
कार्यक्रम में सामाजिक उत्थान से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में नरेश यादव, प्रभाकर कांत यादव, माधुरी यादव, डॉ. ममता यादव, वेद कुमारी यादव, पूनम यादव, कांतिलाल यादव, के.एल. यादव, अभिषेक यादव, कुंदन यादव, उपेंद्र यादव, सागर यादव, प्रियेश यादव, कैलाश यादव, पीताम्बर यादव, हरेकृष्ण यादव,जयभान यादव, सूरज यादव, निरंजन यादव, पवन यादव, भवानी यादव, पूनम यादव, अजय सिंह यादव, योगेश यादव, पीयूष यादव, जय हनुमान यादव, शोभाराम यादव, पीतांबर यदु, सुशील यदु, उपेंद्र यादव, नरोत्तम यादव, साहिल यादव, छोटेलाल यादव, सुभाष यादव, संजय यादव, जय प्रकाश यादव, हरे कृष्ण यादव, अनिल यादव, सी.बी. यादव, दिनेश यादव, यश यादव, रासविक यादव, बृजभान यादव, अरुण यादव, गोपाल यादव, राजा यादव, विश्वराज शुभम यादव, जीवन यादव, सुखदेव यादव सहित अनेक सामाजिक बंधु-भगिनियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts