छत्तीसगढ़रायपुर

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और सम्भव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड के बीच MoU, डीलरों को मिलेगी आसान ऋण सुविधा

रायपुर (विश्व परिवार)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, आंचलिक कार्यालय रायपुर एवं मेसर्स सम्भव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड (SSTL) के बीच सप्लाई चेन फाइनेंस के अंतर्गत डीलरों को ऋण सुविधा उपलब्ध कराने हेतु समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।
यह समझौता वी. कृष्ण मोहन, आंचलिक प्रमुख, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, रायपुर अंचल एवं सौरभ पाटिल, निदेशक, सम्भव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
इस रणनीतिक साझेदारी का उद्देश्य देशभर में सम्भव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड के डीलरों को प्रतिस्पर्धी ब्याज दरों, आकर्षक सुविधाओं एवं लागू रियायतों के साथ सुगम ऋण सुविधा उपलब्ध कराना है। इससे डीलरों की कार्यशील पूंजी संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति, तरलता में सुधार तथा व्यवसाय विस्तार को प्रोत्साहन मिलेगा।
इस अवसर पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ओर से आशुतोष मिश्रा, सहायक महाप्रबंधक (ऋण) एवं राहुल कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक, तथा सम्भव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड की ओर से श्रेयांश बैद, महाप्रबंधक (वित्त) एवं अंकित शर्मा भी उपस्थित रहे।
यह साझेदारी सप्लाई चेन फाइनेंस के विस्तार, कॉर्पोरेट संबंधों को सुदृढ़ बनाने तथा एमएसएमई क्षेत्र के विकास को प्रोत्साहित करने की दिशा में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts