छत्तीसगढ़रायपुर

VIP रोड के क्लब में आधी रात बवाल: युवतियों से छेड़छाड़ के बाद जमकर मारपीट

रायपुर (विश्व परिवार)। राजधानी के वीआईपी रोड स्थित हायपर क्लब में आधी रात को जमकर बवाल हुआ. क्लब में मौजूद नार्थ-ईस्ट की युवतियों को जबरन पकड़कर अश्लील हरकत करने की कोशिश की गई, जिस पर जमकर मारपीट हुई. मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर गुढ़ियारी निवासी पवन सिंह ठाकुर को गिरफ्तार किया है।
राजधानी के VIP रोड स्थित क्लब्स, कैफे, बार और रेस्टोरेंट्स नशा और विवादों का अड्डा बन चुके हैं. इन्हीं क्लबों में से एक हायपर क्लब में देर रात जमकर बवाल हो गया. बताया जाता है कि गुढियारी निवासी पवन सिंह ठाकुर नशे की हालत में क्लब पहुंचा था. आरोप है कि उसने क्लब में मौजूद नॉर्थ-ईस्ट की युवतियों का हाथ पकड़कर अश्लील हरकत करने का प्रयास किया, जिसका विरोध करने पर विवाद बढ़ गया।
देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया और क्लब में मौजूद लोगों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई. घटना के दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सूचना मिलने पर तेलीबांधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने आरोपी पवन सिंह ठाकुर के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
सिविल लाइन एसीपी रमाकांत साहू ने बताया कि हायपर क्लब में देर रात विवाद की सूचना प्राप्त हुई थी. तेलीबांधा पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया. पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत पूरे मामले की जाँच शुरू की है. आरोपियों के विरुद्ध अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts