छत्तीसगढ़रायपुर

’’मैक में महिलाओं एवं युवतियों के लिए ‘मैक सॉलिटेयर 2026’ निःशुल्क 40 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन’’

रायपुर (विश्व परिवार)। महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज (मैक), रायपुर के MAIC द्वारा “मैक सॉलिटेयर 2026” नामक 40 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों में आत्मविश्वास का विकास करना तथा उनके व्यक्तित्व को निखारना है।
महाविद्यालय द्वारा सामाजिक दायित्व के निर्वहन के अंतर्गत गृहिणियों एवं युवतियों के लिए यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें उन्हें विभिन्न कौशलों से सशक्त बनाया जाएगा। कार्यक्रम में 75% उपस्थिति अनिवार्य रखी गई है तथा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं आकर्षक उपहार भी दिए जाएंगे।
इस कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के चेयरमेन रमेश अग्रवाल, पूर्व चेयरमेन राजेश अग्रवाल, सेक्रेटरी सरिता अग्रवाल, प्राचार्य डॉ. जैस्मिन जोशी तथा उप-प्राचार्य डॉ. श्वेता तिवारी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
इस प्रशिक्षण में जुम्बा एवं डांस, सेल्फ डिफेंस, खेल, आर्ट एवं क्राफ्ट, पर्सनालिटी डेवलपमेंट, ड्रेसिंग एथिक्स, पारिवारिक एवं जीवन संतुलन, नेतृत्व विकास, योग एवं ध्यान, आउटडोर गतिविधियां, स्वास्थ्य जागरूकता, वित्तीय योजना तथा AI-युग में ChatGPT जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
यह कार्यक्रम दिनांक ’’10 अप्रैल से 20 मई 2026’’ तक प्रतिदिन ’’सायं 4:00 बजे से 5:30 बजे तक’’ आयोजित किया जाएगा। पंजीकरण शुल्क ₹250 निर्धारित किया गया है तथा सीटें सीमित हैं, इसलिए इच्छुक प्रतिभागियों से शीघ्र पंजीकरण कराने का आग्रह किया गया है।
प्रशिक्षण हेतु न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। पंजीकरण के लिए इच्छुक अभ्यर्थी दिए गए संपर्क नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। महाविद्यालय प्रबंधन ने सभी इच्छुक प्रतिभागियों से इस अवसर का लाभ उठाने एवं अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आग्रह किया है।
इस ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण कक्षाएं, जिसे मैक सॉलिटेयर के नाम से भी जाना जाता है, में महिलाओं के सशक्तिकरण और विकास को सर्वोपरि माना जाता है, जिसमें किसी भी पृष्ठभूमि की कोई भी महिला इस प्रशिक्षण का लाभ उठा सकती है। इसमें औपचारिक समापन समारोह का भी भव्य आयोजन किया जाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts