कवर्धाछत्तीसगढ़

नकली अफसर का खेल खत्म: पिस्टल दिखाकर व्यापारी से वसूली, आरोपी गिरफ्तार

कवर्धा (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में खुद को एफसीआई का बड़ा अधिकारी बताकर किराना व्यापारी से पिस्टल की नोक पर 50 हजार रुपए जबरन वसूलने का मामला सामने आया है। आरोपी ने व्यापारी को चोरी का चावल खरीदने के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर उससे पैसे ऐंठ लिए और मौके से फरार हो गया। पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के छिरहा गांव का है।
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी जितेंद्र चड्ढा एक्स आर्मी मैन है और रायपुर की एक निजी कंपनी कॉल मी सर्विसेस में सिक्योरिटी ऑफिसर के रूप में काम करता है। आरोपी ने व्यापारी को चोरी का चावल खरीदने का झूठा आरोप लगाकर धमकाया और 50 हजार रुपये ले लिए थे।
घटना के बाद पीड़ित व्यापारी ने सिटी कोतवाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की और आरोपी जितेंद्र चड्ढा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक लग्जरी कार, लाइसेंसी पिस्टल और वसूले गए पैसे भी जब्त किए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

जानिए पूरा मामला
8 अप्रैल को पीतांबर गुप्ता निवासी ग्राम छिरहा ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में व्यापारी ने बताया कि रात लगभग साढ़े दस बजे आरोपी सचिन चड्ढा उसकी किराना दुकान में आया और खुद को फूड कॉरपोरेशन आफ इंडिया का बड़ा अधिकारी बताते हुए चोरी का चावल खरीदने का झूठा आरोप लगाकर धमकाने लगा। आरोपी ने अपने पास रखी लाइसेंसी पिस्टल दिखाकर जेल भेजने की धमकी देकर 60 हजार रुपए की मांग की। इससे भयभीत होकर पीड़ित व्यापारी पीतांबर गुप्ता ने 50 हजार रुपए आरोपी को दे दिए।
मामले की शिकायत पर जांच उपरांत आरोपी सचिन चड्ढा (47) पिता भरत लाल चड्ढा निवासी जबलपुर मध्य प्रदेश एवं वर्तमान निवास रायपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसके द्वारा अपराध करना स्वीकार किया गया। आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर एक कार ग्रैंड विटारा क्रमांक एमपी–20, जेडके–8201, एक नग 0.32 बोर की लाइसेंसी पिस्टल, दो नग मैग्जीन,11 राउंड जिंदा कारतूस एवं पिस्टल पाउच जब्त किया गया है। आरोपी को आज विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts