रायपुर (विश्व परिवार)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. वे सुबह 11: 30 बजे नवा रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल एंव आयुष यूनिवर्सिटी जाएंगे. यहां वे ऑल इंडिया हेल्थ साइंसेज वाइस चांसलर्स मीट 2026 कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. दोपहर 1:00 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे. शाम 6:00 बजे VIP रोड स्थित राम मंदिर के लिए रवाना होंगे. शाम 7:20 बजे को सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।





