छत्तीसगढ़रायपुर

जशपुर दौरे पर सीएम विष्णुदेव साय, करोड़ों के विकास कार्यों की देंगे सौगात

रायपुर (विश्व परिवार)। सीएम विष्णुदेव साय आज जशपुर दौरे पर रहेंगे. निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक वह सुबह 10:40 बजे जशपुर के लिए रवाना होंगे. दोपहर 12 बजे जशपुर के रणजीता स्टेडियम जाएंगे. यहां PM ग्राम सड़क योजना फेस 4 के कार्यों का शिलान्यास कर शुभारंभ करेंगे. वहीं दोपहर 1:30 बजे पटेल कल्याण संघ के कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस दौरान सीएम साय छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे. वहीं लगभग 2:30 बजे सियान गुड़ी कार्यक्रम में शिकरत करेंगे. कार्यक्रम के बाद वह स्व.जगेश्वर राम भगत के घर कोमड़ें जाएंगे, परिवार से मुलाकात कर ढांढस बाधेंगे. इसके बाद शाम 5 बजे रायपुर वापस लौटेंगे. वहीं मुख्यमंत्री निवास में आयोजित फर्स्ट छत्तीसगढ़ डिजिटल डेमोक्रेसी डायलॉग 2026 कार्यक्रम में शाम 6:30 बजे शामिल होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts