छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर रेल मंडल में अनियमित यात्रियों एवं अनाधिकृत वेंडिंग के खिलाफ वाणिज्य विभाग का दुर्ग स्टेशन पर अभियान

रायपुर (विश्व परिवार)। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं खाद्य प्रदार्थों स्वच्छता एवं गुणवत्ता बनाए रखने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में वाणिज्य विभाग एवं रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम द्वारा स्टेशनों एवं ट्रेनों में विशेष अभियान चलाया गया।
इस अभियान के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले अनियमित यात्रियों की जांच की गई तथा उनसे नियमानुसार जुर्माना वसूला गया। साथ ही, स्टेशनों एवं ट्रेनों में अनाधिकृत रूप से वेंडिंग (बिक्री) करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की गई। भविष्य में पुनः इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अवधेश कुमार त्रिवेदी के निर्देशन में मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री राकेश सिंह के नेतृत्व में 04 वाणिज्य निरीक्षक एवम 02 टीटीई स्टाफ के साथ आज दुर्ग स्टेशन पर अनियमित यात्रियों एवम अनाधिकृत वेंडिंग के खिलाफ वाणिज्य विभाग एवं रेलवे सुरक्षा बल के साथ संयुक्त कार्यवाही के दौरान रेल अधिनियम 144 के तहत 08, 145 B के तहत 03, 145 और 147 क तहत 04 एवम 147 के तहत 01 ऐसे कुल 16 लोगों पर कार्यवाही किया गया।
इसी कड़ी में 59 बिना टिकट एवं 15 अनियमित टिकिट तथा 02 बिना बुक किये समान वाले यात्रियों पर यात्रियों पर जुर्माना लगाकर कुल 49100/- वसूल किया गया। स्टॉल्स पर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की भी जांच की गई।
इस दौरान रेलवे बोर्ड के निर्देश पर पेस्ट कंट्रोल ड्राइव के तहत स्टेशन से गुजरने वाले ट्रेनों के पैंट्रीकार की जांच की गई जिसमें गाड़ी क्र 12810 हावड़ा मुंबई मेल में पेस्ट कंट्रोल करने के बाद भी कॉकरोच पाए गए।
रेलवे प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि वे वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें तथा अधिकृत वेंडरों से ही खाद्य सामग्री एवं अन्य वस्तुएं खरीदें, जिससे सुरक्षित एवं सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित हो सके। यात्रा में किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर 139 अथवा रेल मदद का उपयोग करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts