छत्तीसगढ़रायपुर

शकुंतला फाउंडेशन द्वारा 151 समाजसेवियों का भव्य सम्मान, दिव्यांग पिंटू राम साहू की शिक्षा का बीड़ा उठाया

रायपुर (विश्व परिवार)। सामाजिक संस्था शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़  द्वारा शनिवार, 18 अप्रैल को वृंदावन हॉल में एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवा कार्य कर रहे 151 लोगों को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस आयोजन की आयोजक एवं संस्थापिका स्मिता सिंह रहीं। कार्यक्रम चंपा देवी इंदिरा देवी चैरिटेबल ट्रस्ट एवं इतसा हॉस्पिटल के विशेष सहयोग से संपन्न हुआ।

मुख्य अतिथि के रूप में कमलेश जैन (मैनेजिंग ट्रस्टी, चंपा देवी इंदिरा देवी जैन चैरिटेबल ट्रस्ट, रायपुर), डॉ. रूपेंद्र, डॉ. शिवेंद्र त्रिपाठी (बिलासपुर), रेखा गुल्ला, दीपक्षा जैन, शुभा निशा शुक्ला, डॉ. कविता कुंभज, मुस्कान खंडेलवाल, पीयूष जैन सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

समारोह में छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों से आई प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। दिव्यांग क्षेत्र से पिंटू राम साहू एवं महेश्वर सिंह को विशेष रूप से मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इसी क्रम में शकुंतला फाउंडेशन ने पिंटू राम साहू की शिक्षा का संपूर्ण दायित्व भी लिया, जिसके लिए उन्होंने संस्था एवं स्मिता सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया।

सम्मानित होने वालों में डॉ. अजय पांडेय, विशाल मिश्रा, डॉ. सुजाता दास, एएसपी अर्चना झा, सुषमा बग्गा, हासी बेनर्जी, विजयलक्ष्मी नायडू सहित कई प्रमुख नाम शामिल रहे। समारोह के दौरान रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियों ने भी सभी का मन मोह लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts