कोरबा छत्तीसगढ़

कोरबा कार्बन फैक्ट्री में केमिकल टैंक ब्लास्ट, बाल-बाल बचे कर्मचारी-लावा और धुएं से मचा हड़कंप

कोरबा (विश्व परिवार)। इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कार्बन फैक्ट्री में सोमवार को एक केमिकल टैंक फटने से जोरदार हड़कंप मच गया। घटना में फैक्ट्री के कर्मचारी बाल-बाल बचे, जबकि गर्म लावा चारों तरफ फैल गया। घटना की सूचना मिलते ही सीएसईबी की फायर टीम मौके पर पहुंची और पानी व फायर फोम छिड़ककर स्थिति को काबू में किया। यह घटना हाल ही में सक्ती जिले के वेदांता पावर प्लांट हुई बड़ी दुर्घटना की याद दिलाती है। यदि हादसे के समय कोईकर्मचारी चपेट में आता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में बाहर से टैंकर के जरिए लिक्विड केमिकल लाकर टैंकों में स्टोर किया जाता है, जिससे कार्बन तैयार किया जाता है। इसी प्रक्रिया के दौरान अचानक एक टैंक फट गया, जिससे आसपास भारी धुआं और गर्म लावा फैल गया। फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
सीएसईबी के फायरमैन धर्मेंद्र कुमार पटेल ने बताया कि फायर टीम को सूचना मिली थी कि इंडस्ट्रियल एरिया में टैंक फट गया था, जिसकी सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर दो टैंकर पानी और फोम का छिड़काव कर काबू पा लिया गया।
बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में औद्योगिक नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। वहीं संबंधित अधिकारियों को ठेंगा दिखाया जा रहा है। कहीं न कहीं लापरवाही के चलते ही यह घटना घटित हुई है। साथ ही कार्बन फैक्ट्री के बाहर किसी प्रकार का कोई बोर्ड भी नहीं लगाया गया है कि यहां क्या काम होता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts