- स्वस्थ रायपुर, सशक्त रायपुर: सांसद की पहल पर BPCL के CSR मद से मिली मंजूरी
- शहर से गांव तक पहुँचेगी फिटनेस क्रांति; रायपुर की सातों विधानसभाओं सहित तिल्दा के युवाओं को मिलेगा उपहार
- बृजमोहन अग्रवाल ने किया वादा पूरा, जन-सुविधाओं के विस्तार में एक और ऐतिहासिक अध्याय जुड़ा
रायपुर (विश्व परिवार)। रायपुर लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल की दूरदर्शी सोच और सक्रिय प्रयासों से क्षेत्र की जनता को स्वास्थ्य और फिटनेस की एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। सांसद श्री अग्रवाल की विशेष पहल पर रायपुर जिले की सभी 7 विधानसभा क्षेत्रों और बलौदाबाजार के तिल्दा विकासखंड सहित कुल 48 प्रमुख स्थानों पर ओपन जिम लगाए जाएंगे।
इस महत्वपूर्ण परियोजना को BPCL (भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड) के CSR मद से वित्तीय मंजूरी मिल गई है। सांसद श्री अग्रवाल ने सदैव ही जन-स्वास्थ्य और युवाओं के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता दी है, और यह कदम उसी संकल्प का हिस्सा है।
बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि रायपुर लोकसभा क्षेत्र में विकास और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए इसी तरह निरंतर प्रयास जारी रहेंगे। यह पहल उनके “स्वस्थ रायपुर, सशक्त रायपुर” के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विधानसभा वार स्वीकृत स्थानों का विवरण:
- रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र (08 स्थान)
- शास. जगन्नाथ राव दानी कन्या उ.मा. विद्यालय (स्वामी विवेकानंद वार्ड)
- शास. बिन्नी बाई सोनकर उ.मा.वि. भाठागांव (डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड)
- शास. उ.मा. विद्यालय चंगोराभाठा (डाॅ. खूबचंद बघेल वार्ड)
- शास. उ.मा. विद्यालय मठपुरैना (चंद्रशेखर आजाद वार्ड)
- अम्बेडकर चौक गार्डन, छत्तीसगढ़ नगर (वार्ड 62, न.पा.नि. रायपुर)
- महाराजबंध तालाब पार गार्डन, दुधाधारी मंदिर के सामने (महामाया मंदिर क्षेत्र)
- डबरी बंधवा तालाब परिसर, धरसींवा (चंद्रशेखर आजाद वार्ड)
- चिरोंजी तालाब परिसर, मठपारा (डाॅ. विपीन बिहारी सूर वार्ड)
- रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र (05 स्थान)
- जनता कॉलोनी, कुम्हार चौक उद्यान (बाल गंगाधर तिलक वार्ड)
- टीचर्स कॉलोनी, कोटा (रामकृष्ण परमहंस वार्ड)
- शीतला मंदिर के पीछे (माधवराव सप्रे वार्ड)
- सरोना उद्यान (संत रविदास वार्ड)
- एकलव्य सरोवर (शहीद चुडामणी नायक वार्ड)
- रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र (05 स्थान)
- वार्ड 02, पं. जवाहर लाल नेहरू वार्ड (हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, इम्पेरियल हाइट्स, कबीर नगर)
- वार्ड 10, रानी लक्ष्मी बाई वार्ड (अशोक स्तंभ कॉलोनी)
- वार्ड 11, डॉ. भीमराव अंबेडकर वार्ड (मड़िया तालाब, जोन कार्यालय के पीछे)
- वार्ड 51, लाल बहादुर शास्त्री वार्ड (प्रधानमंत्री आवास योजना कॉलोनी, संकल्प फेस-2, लाभांडी)
- वार्ड 52, डॉ. राजेंद्र नगर (शिव मंदिर परिसर, महात्मा गांधी नगर)
- रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र (06 स्थान)
- वार्ड 46, सिविल लाइन (पंचशील नगर गार्डन)
- वार्ड 12, कालीमाता वार्ड (राजीव नगर गार्डन)
- वार्ड 47, मदर टेरेसा वार्ड (महाराणा प्रताप गार्डन)
- वार्ड 28, हेमु कल्याणी वार्ड (सद्भावना गार्डन)
- वार्ड 13, राजीव गांधी वार्ड (देवेन्द्र नगर सेक्टर-3, सिंधी गुरुद्वारा के सामने)
- डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी उ.मा.वि., डब्ल्यूआरएस कॉलोनी (वीरांगना अवंती बाई वार्ड)
- अभनपुर विधानसभा क्षेत्र (08 स्थान)
- ग्राम पंचायत सारखी
- ग्राम पंचायत पिपरोद
- ग्राम पंचायत नवागांव (ल)
- ग्राम पंचायत रवेली
- ग्राम पंचायत खोरपा
- ग्राम पंचायत सुन्दरकेरा
- ग्राम सेम्हरा (ग्राम पंचायत भोथीडीह)
- ग्राम पंचायत टेकारी
- धरसींवा विधानसभा क्षेत्र (06 स्थान)
- ग्राम पंचायत तुलसी (बाराडेरा)
- ग्राम पंचायत नकटी
- ग्राम पंचायत गिरौद (धनेली)
- ग्राम पंचायत तेंदुआ
- ग्राम पंचायत दोंदेरल
- ग्राम पंचायत अमसेना
- आरंग विधानसभा क्षेत्र (07 स्थान)
- ग्राम पंचायत देवतिल्दा
- ग्राम पंचायत डिघारी
- ग्राम पंचायत खम्हरिया
- ग्राम पंचायत धमनी
- ग्राम पंचायत कलई
- ग्राम पंचायत चन्द्रखुरी
- ग्राम पंचायत नरदहा
- बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र (03 स्थान)
- ग्राम पंचायत टंडवा
- ग्राम पंचायत खपरीकला
- ग्राम पंचायत सरोरा
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य रायपुर लोकसभा को सुविधाओं के मामले में देश का अग्रणी क्षेत्र बनाना है। ओपन जिम के माध्यम से आम नागरिक और युवा अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होंगे और उन्हें निःशुल्क व्यायाम की सुविधा उनके घर के पास ही उपलब्ध होगी।





