छत्तीसगढ़रायपुर

रामनगर में बिल्डर की लापरवाही उजागर, महापौर ने अधिकारियों को बुलाकर दिए सख्त निर्देश

रायपुर (विश्व परिवार)। आज नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे रामनगर क्षेत्र में स्थित किस्ट ग्रीन आवासीय परिसर पहुंची वहां के रहवासियों ने संबंधित परिसर के बिल्डर के खिलाफ महापौर के समक्ष अनेक शिकायते की। महापौर ने नगर निगम पर्यावरण उद्यानिकी विभाग अध्यक्ष भोला राम साहू, जोन 7 जोन अध्यक्ष श्वेता विश्वकर्मा, स्वामी आत्मानंद वार्ड पार्षद आनंद अग्रवाल की उपस्थिति में तत्काल स्थल पर नगर निगम नगर निवेशक आभास मिश्रा, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणीग्रही, कार्यपालन अभियंता नगर निवेश आशुतोष सिंह, स्वच्छ भारत मिशन नोडल अधिकारी कार्यपालन अभियंता योगेश कडु को बुलवाया एवं वहां के रहवासियों की शिकायतो को गंभीरता से लेकर शिकायतो की जांच कर संबंधित बिल्डर पर कड़ी कार्यवाही नगर निगम अधिनियम के अंतर्गत करने के निर्देश दिये। महापौर ने बिल्डर के स्वीकृत अभिन्यास की नियमानुसार जांच करवाकर कडी कार्यवाही करने के निर्देश दिये है।
रहवासियों ने महापौर मीनल चौबे को बताया कि बिल्डर द्वारा छोटा एसटीपी बनाया गया है और एसटीपी में बिना उपचारित किए गंदा पानी गार्डन में डाला जा रहा है। उससे गंदा पानी व बदबू की समस्या बनी हुई है एवं संभावित अस्वास्थ्यकर वातावरण की आशंका परिसर में रहवासियों के मध्य बनी हुई है। महापौर ने इसे गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को शिकायत की जांच कर आवश्यक कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये। रहवासियों ने वहां बिना अनुमति बाउंड्रीवाल बनाये जाने एवं अन्य अनियमितताओं की जानकारी देकर शिकायते की। महापौर ने सभी शिकायतो की तत्काल जांच करवाकर नियमानुसार अधिनियम के अनुसार आवश्यक कार्यवाही संबंधित बिल्डर पर करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये है। इस दौरान नगर निगम जोन 7 सहायक अभियंता कमलेश मिथलेश, जोन स्वास्थ्य अधिकारी आत्मानंद साहू सहित अन्य संबंधित कर्मचारियों और रामनगर किस्ट ग्रीन आवासीय परिसर के रहवासियों की उपस्थिति रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts