छत्तीसगढ़रायपुर

आयुर्वेद हॉस्पिटल और योग आयोग के बीच MoU, मरीजों को मिलेगा मुफ्त पंचकर्म उपचार

रायपुर (विश्व परिवार)। राजधानी रायपुर के कमल विहार स्थित डॉ. अभिमन्यु आयुर्वेद मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल और छत्तीसगढ़ योग आयोग के बीच महत्वपूर्ण समझौता (MoU) किया गया है। इस पहल का उद्देश्य आयुर्वेद और योग के माध्यम से आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

इस समझौते के तहत मधुमेह (डायबिटीज) और साइटिका जैसी बीमारियों के इलाज के लिए पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा, जिसमें मरीजों को निःशुल्क पंचकर्म उपचार की सुविधा मिलेगी। अस्पताल में प्रामाणिक आयुर्वेदिक पंचकर्म थेरेपी, शोधन चिकित्सा और रोग निवारण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

अस्पताल के विशेषज्ञों की टीम, डॉ. अभिमन्यु साहू के नेतृत्व में, मरीजों को समग्र स्वास्थ्य सुधार के लिए उपचार प्रदान करेगी। इस पहल से जोड़ों के दर्द, तनाव, थकान और अन्य पुरानी बीमारियों से पीड़ित लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

छत्तीसगढ़ योग आयोग और अस्पताल ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस पहल का लाभ उठाने के लिए संपर्क करें और आयुर्वेद एवं योग आधारित उपचार से स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढ़ाएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts