छत्तीसगढ़रायपुर

पनवेल-खड़गपुर स्पेशल एक तरफा ( 01 ट्रिप ) के लिए समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन

रायपुर (विश्व परिवार) । ग्रीष्मकालीन भीड़ के दौरान यात्रियों को कंफर्म बर्थ के साथ सुगम, सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से पनवेल-खड़गपुर के मध्य एक तरफ़ा 01 ट्रिप के लिए समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है।
गाड़ी संख्या 01123 पनवेल-खड़गपुर समर स्पेशल ट्रेन पनवेल से दिनाँक 28 अप्रैल 2026 को चलेगी | इस गाड़ी का वाणिज्यिक ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के गोंदिया, दुर्ग, रायपुर एवं बिलासपुर स्टेशनों में दिया गया है |
गाडी की समय सारिणी –
गाड़ी संख्या 01123 पनवेल-खड़गपुर समर स्पेशल ट्रेन पनवेल से दिनाँक 28 अप्रैल 2026 मंगलवार को 12.00 बजे रवाना होगी तथा मार्ग के अन्य मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुये दूसरे दिन गोंदिया आगमन 03.28 बजे, प्रस्थान 03.30 बजे, दुर्ग आगमन 05.40 बजे, प्रस्थान 05.45 बजे, रायपुर आगमन 06.20 बजे, प्रस्थान 06.25 बजे, बिलासपुर आगमन 08.05 बजे, प्रस्थान 08.15 बजे होते हुये 19.10 बजे खड़गपुर स्टेशन पहुंचेगी |
कोच संरचना
इस स्पेशल ट्रेन में 02 एसएलआरडी, 17 स्लीपर, 01 एसी-II कोच सहित कुल 20 आई सी एफ कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी ।
वाणिज्यिक ठहराव
रास्ते में ये समर स्पेशल गाड़ी कल्याण, नासिक रोड, मनमाड, भुसावल, अकोला, बडनेरा, वर्धा, नागपुर, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर, स्टेशनों पर रुकेगी |
यात्रियों से आग्रह है कि उक्त स्पेशल ट्रेनों की समय-सारिणी और ठहराव संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए कृपया वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर देखकर तदानुसार यात्रा प्रारम्भ करें |

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts