रायपुर

शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय में वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

रायपुर (विश्व परिवार)। शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय, शंकरनगर, रायपुर में पर्यावरण संरक्षण, हरित परिसर के विकास एवं भावी शिक्षकों में पर्यावरणीय चेतना के प्रसार के उद्देश्य से वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य शेफाली मिश्रा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में विभिन्न फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। प्राचार्य श्रीमती शेफाली मिश्रा सहित महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, अधिकारी, कर्मचारी तथा एम.एड. एवं बी.एड. प्रशिक्षार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

इस अवसर पर प्रशिक्षार्थियों को वृक्षों के पर्यावरणीय, सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी महत्व की जानकारी दी गई। साथ ही पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल के लिए प्रेरित किया गया।

प्राचार्य श्रीमती शेफाली मिश्रा ने कहा कि, “वृक्षारोपण केवल पौधा लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधे का संरक्षण एवं संवर्धन करना हमारी वास्तविक जिम्मेदारी है।” उन्होंने भावी शिक्षकों से समाज में पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता का संदेश प्रसारित करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान “हरित परिसर–स्वस्थ जीवन” एवं “वृक्ष लगाएं, पर्यावरण बचाएं” का संदेश देते हुए महाविद्यालय परिवार ने पर्यावरण संरक्षण तथा रोपित पौधों की नियमित देखभाल का सामूहिक संकल्प लिया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राध्यापकगण अनुपमा अंबष्ट, डॉ. सीमा अग्रवाल, सपना शुक्ला, पूनम साहू, डॉ. लता मिश्रा, किरणजोत बदेशा, मंजूषा तिवारी, डॉ. स्वीटी चंद्राकर, सुमन सिंह, संगीता कर्मकार, सुलभा उपाध्याय, रुखमणी सोनी, डॉ. श्वेता सिंह, यमुना शाहनी एवं सीमा शर्मा सहित महाविद्यालय के अधिकारी, कर्मचारी तथा एम.एड. एवं बी.एड. प्रशिक्षार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन हरित एवं पर्यावरण-संवेदनशील परिसर के निर्माण के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts