रायपुर

बीरगांव नगर निगम द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) अंतर्गत आवास आबंटन 

बीरगांव (विश्व परिवार)। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत नगर पालिक निगम बीरगांव द्वारा आज 11 अगस्त 2026 को निगम के सभा कक्ष में AHP घटक के तहत आवास आवंटन हेतु लॉटरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पारदर्शी एवं निष्पक्ष प्रक्रिया के तहत लॉटरी के माध्यम से 5 हितग्राहियों का आवास हेतु चयन एवं आवंटन किया गया। लॉटरी प्रक्रिया अधिकारियों एवं उपस्थित हितग्राहियों की मौजूदगी में संपन्न कराई गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिक निगम बीरगांव के महापौर नंदलाल देवानंद, नगर निगम आयुक्त युगल किशोर उर्वशा, पार्षद संतोष साहू, प्रधानमंत्री आवास योजना के नोडल अधिकारी धन्नू लाल देवांगन, सहायक नोडल अधिकारी कृष्णा विजय सिंह सहित समस्त CLTC टीम, नगर पालिक निगम बीरगांव के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
अधिकारियों द्वारा हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के उद्देश्य, पात्रता एवं आवास आवंटन प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। लॉटरी के माध्यम से आवास प्राप्त होने पर हितग्राहियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शासन एवं नगर पालिक निगम बीरगांव के प्रति आभार व्यक्त किया।
नगर पालिक निगम द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को बेहतर आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने तथा “सभी के लिए आवास” के उद्देश्य को साकार करने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts