मांढर (विश्व परिवार)। आज ग्राम पंचायत मांढर में पक्षी रहवास कार्यक्रम अंतर्गत फोटोग्राफी कार्यशाला का आयोजन किया गया है, जिसमें Canon कम्पनी के विशेषज्ञ द्वारा फोटोग्राफी की बारीकियों से जानकारी सिखाई गई है जैसे- कैमरा को पकड़ना कैसे है, हैंड की उंगली कहा रखना है, फोटो कैसे लेना, दूर का फोटो कैसे लेना है,पास का फोटो कैसे लेना है,कैमरा को ऑन ऑफ कैसे करना है, फोटो क्लिक कैसे करना है, कैमरा किस किस एंगल से पकड़ते हैं, प्रकाश/लाइटिंग का सही उपयोग आदि और आद्रभूमि में पक्षी एवं प्रकृति का फोटोग्राफी कैसे करना है, वेटलैंड क्षेत्र मे फील्ड विजिट एवं प्रायोगिक अभ्यास कराया गया है, स्वयं फोटो लेने का और सीखने का अवसर मिला है।
इस कार्यशाला मे Mandhar, अकोली, barbanda, Tor गोढ़ी और नगरगांव के ग्राम पंचायत सचिव, सरपंच, पंच, ग्राम के सक्रिय युवाओं, बिहान के सक्रिय सदस्य एवं बिहान के संकुल समन्वयक आदि विशेषकर उपस्थित होकर सक्रिय भागीदारी लिए है।







