रायपुर (विश्व परिवार)। बुधवार को रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रायपुर नगर निगम जोन क्रमांक 6 अंतर्गत मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड क्रमांक 59 के विभिन्न 19 स्थानों पर नवीन सीसी रोड, नाली, पुलिया निर्माण सहित विविध विकास कार्यों को एक करोड़ 8 लाख रुपये से अधिक की स्वीकृत लागत में शीघ्र करने हेतु और शहीद पंकज विक्रम वार्ड क्रमांक 58 में वार्ड में पहुंचकर 4 विभिन्न स्थानों पर नई सीसी रोड, नाली, पुलिया आदि के लगभग 41 लाख के नए विकास कार्यों का भूमिपूजन करते हुए रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने नगर निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे सहित पहुंचकर दो वार्डों में लगभग एक करोड़ 50 लाख रुपये के नए विकास कार्यों के भूमिपूजन की नागरिकों को शानदार सौगात दी।
रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने महापौर मीनल चौबे सहित रायपुर नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौड़ के साथ मिलकर रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में नगर निगम जोन 6 अंतर्गत मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड 59 क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न 19 स्थानों पर नई सीसी रोड, नाली, पुलिया एवं अन्य विविध नए विकास कार्यों का लगभग एक करोड़ 8 लाख रुपये की लागत से श्रीफल फोड़कर एवं कुदाल चलाकर कार्यारंभ करते हुए भूमिपूजन करवाकर शानदार सौगात दी।
रायपुर दक्षिण विधानसभा अंतर्गत नगर निगम जोन 6 अंतर्गत शहीद पंकज विक्रम वार्ड क्रमांक 58 क्षेत्र अंतर्गत लगभग 41 लाख रुपये के नई सीसी रोड, नाली, पुलिया एवं अन्य विकास कार्यों का वार्ड 58 में विभिन्न 4 स्थानों पर भूमिपूजन किया गया एवं जोन 6 अंतर्गत मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड और शहीद पंकज विक्रम वार्ड में लगभग एक करोड़ 50 लाख रुपये के नए विकास कार्य शीघ्र जनहित में जनसुविधा विस्तार की दृष्टि से अधोसंरचना मद, रायपुर दक्षिण विधायक निधि, नगर निगम सामान्य मद निधि से करवाए जाएंगे।
नगर निगम जोन 6 अंतर्गत रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 2 वार्डों में लगभग एक करोड़ 50 लाख के विभिन्न 23 स्थानों पर नए विकास कार्यों के भूमिपूजन के अवसर पर रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी और महापौर मीनल चौबे सहित नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौड़, एमआईसी सदस्य अमर गिदवानी, मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड पार्षद अंजलि जितेंद्र गोलछा, शहीद पंकज विक्रम वार्ड पार्षद स्वप्निल मिश्रा, जोन 6 अध्यक्ष बद्री प्रसाद गुप्ता, जोन 10 अध्यक्ष सचिन बी मेघानी, पार्षद रमेश सपहा, प्रमोद कुमार साहू, पूर्व नेता प्रतिपक्ष सुभाष तिवारी, मंडल अध्यक्ष अभिषेक तिवारी, सतीश छुगानी, सामाजिक कार्यकर्ता राकेश सिंह, राज गायकवाड, नगर निगम जोन 6 जोन कमिश्नर हितेंद्र यादव, कार्यपालन अभियंता दिनेश सिन्हा सहित बड़ी संख्या में मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड एवं शहीद पंकज विक्रम वार्ड के रहवासी गणमान्यजन, महिलाएं, सामाजिक कार्यकर्ता, नवयुवक, वरिष्ठ नागरिक, बच्चों की उपस्थिति रही।
रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने इस अवसर पर कहा कि राजधानी शहर रायपुर के विकास में धनराशि की कोई कमी नहीं है, कारण कि जनता ने इस बार राज्य में विष्णु देव साय सरकार और रायपुर शहर में महापौर मीनल चौबे की शहर सरकार को चुना, ये सरकार काम करने वाली सरकार है, पूर्ववर्ती सरकार समस्या पैदा करने वाली और काम लटकाने वाली थी। रायपुर दक्षिण विधायक ने कहा कि उन्होंने कहा था कि वे मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड में 50 लाख रुपये से अधिक के नए विकास प्रारंभ करवाएंगे, उन्होंने बुधवार एक करोड़ 8 लाख रुपये से अधिक लागत के नए विकास कार्य प्रारंभ करवाकर अपना वादा पूरा कर दिया है, सभी नए विकास कार्य समय सीमा में एवं गुणवत्ता से करवाए जाएं। उन्होंने नागरिकों से गर्मी में पानी बचाने एवं वार्ड को स्वच्छ रखने और आदर्श वार्ड बनाने सहभागी बनने की विनम्र अपील की।
महापौर मीनल चौबे ने कहा कि विगत 15 साल से रायपुर नगर निगम की तीन पूर्ववर्ती सरकारों के समय आमजनों के जो कार्य लंबित थे, उन्हें हमारी सरकार करवा रही है। प्रत्येक वार्ड में नए विकास कार्य करवाने राशि नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग और उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने रायपुर नगर निगम को प्रस्ताव पार्षदों की मांग पर भेजने पर स्वीकृत की है।
महापौर मीनल चौबे ने रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी को रायपुर दक्षिण के वार्डों में नए विकास कार्य करवाने पर्याप्त राशि नगर निगम को शासन से दिलवाने हेतु हार्दिक धन्यवाद दिया। महापौर ने नागरिकों को नए विकास कार्यों की बधाई दी एवं नागरिकों से नगर निगम की ओर से गर्मी में पानी की प्रत्येक बूंद बचाने एवं वर्षा जल संचय करने सभी घरों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग करवाने की अपील की। महापौर ने कहा कि विष्णुदेव साय सरकार आने एवं नगर निगम रायपुर में नई निगम परिषद आने के बाद रायपुर के सभी वार्डों में तेजी से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।
मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड में एक करोड़ 8 लाख से अधिक लागत से नए विकास कार्य प्रारंभ करने पर वार्ड पार्षद अंजलि जितेंद्र गोलछा और शहीद पंकज विक्रम वार्ड में लगभग 41 लाख की लागत से नए विकास कार्य प्रारंभ करने पर वार्ड पार्षद स्वप्निल मिश्रा ने रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी एवं महापौर मीनल चौबे एवं सभापति सूर्यकांत राठौड़ को सभी वार्डवासी नागरिकों की ओर से मंच से हार्दिक धन्यवाद दिया।







