मनोरंजन

दतिया पहुंचीं शिल्पा शेट्टी: पति राज कुंद्रा संग मां बगलामुखी के किए दर्शन

(विश्व परिवार)। रवि रायकवार, दतिया। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी शुक्रवार को दतिया पहुंचीं। यहां उन्होंने पति राज कुंद्रा के साथ मां बगलामुखी के दर्शन किए। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
दरअसल, शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा के साथ सड़क माध्यम से पीताम्बरा पीठ पहुंचीं थी। इसकी खबर मिलते ही मंदिर में हलचल मच गई। श्रद्धालु अपनी फेवरेट एक्ट्रेस को देखने का बेसब्री से इंतजार करता रहा। वहीं कुछ देर बाद वहां पुलिस की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई।
कुछ देर बाद शिल्पा-शेट्टी पति के साथ मंदिर आईं। पुलिस कर्मियों की सुरक्षा में उन्होंने मां बगलामुखी के दर्शन किए और विधि विधान से पूजन कर आशीर्वाद लिया। साथ ही वनखंडेश्वर महादेव पर जल अभिषेक किया। हालांकि दर्शन के बाद वह फौरन वहां से चली गईं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts