देशपटना

बिहार सरकार का विस्तार आज, नए चेहरों को मिल सकता है मौका

पटना (विश्व परिवार)। बिहार में नई सरकार के गठन के बाद अब मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में जल्द ही कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा।
सूत्रों के मुताबिक, मंत्रिमंडल विस्तार शनिवार रात तक हो सकता है। नई कैबिनेट में क्षेत्रीय और जातीय संतुलन के साथ-साथ सहयोगी दलों को भी प्रतिनिधित्व देने पर जोर दिया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, विस्तार में नए चेहरों को मौका मिलने के साथ कुछ पुराने मंत्रियों की छुट्टी भी हो सकती है। इससे पहले सरकार गठन के बाद से ही कैबिनेट विस्तार को लेकर लगातार मंथन चल रहा था।
राजनीतिक हलकों में इस विस्तार को अहम माना जा रहा है, क्योंकि इससे सरकार की कार्यशैली और आगामी रणनीति की दिशा भी साफ होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts