छत्तीसगढ़राजनंदगांव

बढ़ते अपराधों पर सियासी संग्राम, फूलबासन यादव से मुलाकात के बाद गरजे देवेंद्र यादव

राजनांदगांव (विश्व परिवार)। पद्मश्री फूलबासन यादव के हालिया अपहरण की घटना के बाद प्रदेश की राजनीति और सामाजिक माहौल गरमा गया है। विधायक देवेंद्र यादव आज राजनांदगांव पहुंचे और फूलबासन बाई यादव से मुलाकात कर पूरी घटना की विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान विधायक यादव ने घटना को गंभीर बताते हुए प्रदेश सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर कड़े आरोप लगाए।
देवेंद्र यादव ने कहा कि राजनांदगांव सहित पूरे प्रदेश में अपहरण, बलात्कार, चाकूबाजी और हत्या जैसी घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे आम जनता में भय का माहौल है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं दिख रहा है। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और आम नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
इस दौरान यादव समाज के लोगों ने भी फूलबासन यादव से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उन्हें धैर्य रखने की सलाह दी। साथ ही सभी ने एकजुट होकर सरकार से मांग की है कि फूलबासन यादव को जल्द से जल्द उचित सुरक्षा प्रदान की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts