मध्यप्रदेश

रेखा यादव बनीं मध्यप्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष

मध्यप्रदेश (विश्व परिवार) मध्यप्रदेश राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष पद पर राज्य शासन द्वारा रेखा यादव की नियुक्ति की गई है। इस संबंध में महिला एवं बाल विकास विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।
जारी आदेश के अनुसार, मध्य प्रदेश शासन ने मध्यप्रदेश राज्य महिला आयोग अधिनियम 1995 की धारा 3(2) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह नियुक्ति की है।
अधिसूचना में उल्लेख किया गया है कि रेखा यादव का कार्यकाल आदेश जारी होने की तिथि से आगामी तीन वर्षों तक प्रभावशील रहेगा। आदेश महिला एवं बाल विकास विभाग की उप सचिव लता शरणागत द्वारा जारी किया गया है।
रेखा यादव की नियुक्ति पर महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts