रायपुर (विश्व परिवार)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. आज महादेवघाट स्थित हटकेश्वर नाथ मंदिर में रुद्राभिषेक करेंगे. मुख्यमंत्री आज सुबह साढ़े 10 बजे महादेव घाट पहुंचेंगे. गुजरात के सोमनाथ मंदिर का 1000 वर्ष पूरा होने पर कार्यक्रम आयोजित किया गया है. महादेव घाट से ही सीएम कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखेंगे. इसके बाद वह दोपहर ढाई बजे टॉपर्स से मुलाकात करेंगे. 10वीं और 12वीं के टॉपर्स से मुख्यमंत्री निवास में आमंत्रित किया गया है।







