दुर्ग

सुशासन तिहार,2026 13 मई को जेल तिराहा के सामने विवेकानंद सभागार में लगेगा प्रशासनिक शिविर

  • सुशासन तिहार,शिविर में नगरिक अपनी समस्याओं और मांगो के निराकरण हेतु आवेदन प्रस्तुत के सकेंगे
  • सुशासन तिहार,13 मई को शिविर में वार्ड क्रमांक 39, 40, 41, 42, 43, 44, 45, 46, 48, 49, 50, 51, 52, 53 एवं 54 के नागरिक होंगे शामिल

दुर्ग (विश्व परिवार)। नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा सुशासन तिहार,2026 शिविर का आयोजन में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने हेतु वार्डवार शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।सुशासन तिहार,शिविर में संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहकर नागरिकों की समस्याओं का समाधान करेंगे।

नगर निगम प्रशासन द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार 13 मई 2026, बुधवार को स्वामी विवेकानंद भवन में सुशासन तिहार,शिविर आयोजित किया जाएगा।

इस सुशासन तिहार,शिविर में वार्ड क्रमांक 39, 40, 41, 42, 43, 44, 45, 46, 48, 49, 50, 51, 52, 53 एवं 54 के नागरिक शामिल होंगे।

इसी प्रकार 23 मई 2026, शनिवार को पुराना गंजमंडी में शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें वार्ड क्रमांक 25, 26, 27, 28, 29, 30, 31, 32, 33, 34, 35, 36, 37, 38 एवं 55 के नागरिकों की समस्याओं का निराकरण सुशासन तिहार में किया जाएगा।

नगर निगम दुर्ग प्रशासन ने संबंधित वार्डों के नागरिकों से अपील की है कि वे शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं एवं आवश्यक आवेदन प्रस्तुत कर शासन की जनहितकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।

जहाँ वार्ड क्षेत्र नागरिक अपनी समस्याओं और मांगों के निराकरण हेतु आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे।इन शिविरों के माध्यम से शासन की विभिन्न योजनाओं से संबंधित प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts