रायपुर (विश्व परिवार)। आज रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू के निर्देश पर रायपुर ग्रामीण विधायक प्रतिनिधि मैकमिलन साहू ने रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर निगम जोन 9 के महात्मा गांधी वार्ड क्रमांक 8 में सतनामी समाज सामुदायिक भवन के शीघ्र निर्माण एवं विकास कार्य करवाने नगर निगम एमआईसी सदस्य खेमकुमार सेन, वार्ड 8 पार्षद सावित्री धीवर एवं वार्ड क्षेत्र के गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, महिलाओं, नवयुवकों और आमजनों की उपस्थिति में श्रीफल फोड़कर एवं कुदाल चलाकर नए विकास कार्य का भूमिपूजन किया।
इस दौरान जोन 9 कमिश्नर राकेश शर्मा एवं उपअभियंता आशुतोष पाण्डेय को वार्ड 8 में तत्काल सतनामी समाज सामुदायिक भवन निर्माण एवं विकास कार्य स्वीकृति अनुसार प्रारंभ करवाकर तय समय सीमा में सतत मॉनिटरिंग करते हुए गुणवत्ता के साथ जनहित में पूर्ण करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
पार्षद सावित्री धीवर ने समस्त वार्डवासियों की ओर से वार्ड में सतनामी समाज सामुदायिक भवन निर्माण कार्य प्रारंभ करवाने पर रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू एवं विधायक प्रतिनिधि मैकमिलन साहू को हार्दिक धन्यवाद दिया।







