धर्म

दानमल पोरवाल बने जैन ट्रस्ट अध्यक्ष, भव्य शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

भिलाई (विश्व परिवार)। सेक्टर-6 स्थित जैन भवन में आज जैन ट्रस्ट 2026 की नवगठित प्रबंध कार्यकारिणी समिति का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाजसेवी दानमल पोरवाल ने अध्यक्ष पद की शपथ ली। वहीं मूलचंद जैन ने कार्यकारी अध्यक्ष और डॉ. सुधीर गागैंय ने महासचिव पद की जिम्मेदारी संभाली।

समारोह का संचालन चुनाव एवं विशेष सलाहकार अशोक पहाड़िया ने किया। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को क्रमवार शपथ दिलाई। इस अवसर पर जैन समाज की विभिन्न संस्थाओं — जैन ट्रस्ट, जैन मिलन, जैन महिला क्लब और त्रिवेणी जैन तीर्थ मंदिर समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दानमल पोरवाल का सामाजिक अभिनंदन किया। उन्हें शॉल ओढ़ाकर, तिलक लगाकर एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में कार्यकारी अध्यक्ष मूलचंद जैन और महासचिव डॉ. सुधीर गागैंय का भी तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया। वहीं अरविंद जैन को जैन ट्रस्ट का संरक्षक चुना गया।

शपथ लेने वाले अन्य पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष शैलेश शाह, महावीर सुराणा, प्रभात जैन, कोषाध्यक्ष मुकेश जैन, जैन भवन प्रबंधक ट्रस्टी प्रकाश गोलछा, दिगंबर जैन मंदिर प्रबंधक ट्रस्टी प्रदीप जैन बाकलीवाल, श्वेतांबर जैन मंदिर प्रबंधक ट्रस्टी निर्मल कोचर और स्थानक भवन प्रबंधक ट्रस्टी शांतिलाल टाटिया शामिल रहे।

इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष दानमल पोरवाल, कार्यकारी अध्यक्ष मूलचंद जैन और महासचिव डॉ. सुधीर गागैंय ने अपने संबोधन में कहा कि जैन समाज भगवान महावीर स्वामी के “अहिंसा परमो धर्म” और “जियो और जीने दो” के सिद्धांतों को आगे बढ़ाते हुए समाज में प्रेम, भाईचारा और एकता का संदेश फैलाने का कार्य करेगा। साथ ही युवाओं को प्रेरित कर समाज के विकास और उत्थान के लिए नए आयाम स्थापित किए जाएंगे।

कार्यक्रम में समाज के कई गणमान्यजन उपस्थित रहे। इनमें महावीर बेगानी, बाबूलाल जैन सेठिया, हुकुमचंद ओसवाल, प्रशांत जैन, प्रकाश गोलछा, सोमेश बाकलीवाल, जिनेंद्र जैन, अनुपम जैन, वीरेंद्र जैन, विजय जैन, मुकेश बाकलीवाल सहित बड़ी संख्या में महिला सदस्य और समाजजन शामिल हुए।

कार्यक्रम के अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts