रायपुर (विश्व परिवार)। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं. जारी कार्यक्रम के अनुसार, वह आज सुबह 10:30 बजे पीटीएस माना में डायल 112 की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाएंगे. इसके बाद माना एयरपोर्ट से जगदलपुर के लिए रवाना होंगे. दोपहर 12:30 बजे नेतानार बस्तर में जन सुविधा केंद्र का शुभारंभ करेंगे. दोपहर डेढ़ बजे जगदलपुर अमर वाटिका में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देंगे. दोपहर ढाई बजे बादल अकादमी में शहीदों के परिजनों, सुरक्षाबलों, नक्सल पीड़ितों और समाज प्रमुखों से मुलाकात और चर्चा करेंगे. इसके बाद गृहमंत्री शाह शाम 4 बजे बस्तर के विकास पर प्रेजेंटेशन देखेंगे. शाम 5:45 बजे बस्तर भाजपा के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे. लगभग शाम सात बजे बस्तर के संग लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे. वह जगदलुर में ही रात्रि विश्राम करेंगे।







