छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर रेल मंडल द्वारा “विश्व पर्यावरण दिवस अभियान-2026” 15 मई से 05 जून के अंतर्गत प्रभात फेरी एवं नुक्कड़ नाटक से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

रायपुर (विश्व परिवार)। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल द्वारा “विश्व पर्यावरण दिवस अभियान-2026” (15 मई से 5 जून 2026) के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता हेतु दिनांक 18 मई,2026 को प्रभात फेरी एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। यह अभियान केवल एक दिवस तक सीमित न होकर विस्तारित अवधि में चरणबद्ध रूप से संचालित किया जा रहा है, जिसमें जागरूकता, संवाद एवं व्यवहार परिवर्तन आधारित गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं।
इसी क्रम में आज रायपुर रेल मंडल के अधिकारियों कर्मचारियों स्काउट गाइड्स द्वारा मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय से डब्ल्यू आर एस मार्केट तक एवं मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में वापसी के दौरान प्रभात फेरी का आयोजन किया गया और डब्ल्यू आर एस मार्केट एवं रायपुर रेलवे स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्लास्टिक के दुष्प्रभावों से जलवायु परिवर्तन पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे में यात्रियों को जन जागरूक किया गया। प्लास्टिक के स्थान पर वैकल्पिक एवं पर्यावरण-अनुकूल सामग्री अपनाने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (समन्वय) समर कर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी, सहायक वाणिज्य प्रबंधक सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts