गरियाबंदछत्तीसगढ़

देशव्यापी दवा व्यापार बंद को लेकर गरियाबंद में निकलेगी विशाल बाइक रैली

गरियाबंद (विश्व परिवार)। अखिल भारतीय औषधि विक्रेता संगठन के आह्वान पर 20 मई को होने वाले देशव्यापी औषधि व्यापार बंद को लेकर गरियाबंद जिला दवा विक्रेता संघ ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। जिला मुख्यालय गरियाबंद में बुधवार को दवा व्यापारी अपनी लंबित मांगों को लेकर सड़कों पर उतरकर एक बड़ी और ऐतिहासिक मोटर साइकिल रैली निकालने जा रहे हैं।
शासनिक अधिकारियों को सौंपा जाएगा ज्ञापन
दवा विक्रेताओं की यह महारैली 20 मई को दोपहर 12:00 बजे स्थानीय आरती मेडिकल शिव मंदिर से शुरू होगी और शहर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए दोपहर 1:00 बजे कलेक्टोरेट पहुंचकर संपन्न होगी, जहां प्रशासनिक अधिकारियों को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा जाएगा।
रैली का मुख्य उद्देश्य क्या है ?
दवा विक्रेता संघ के जिला अध्यक्ष अरुण मिश्रा ने बताया कि इस आंदोलन और रैली का मुख्य उद्देश्य औषधि व्यापार तथा जनस्वास्थ्य से जुड़ी बेहद महत्वपूर्ण और लंबित मांगों की ओर शासन प्रशासन का ध्यान आकर्षित करना है। ऑल इंडिया स्तर पर हो रहे इस बंद को गरियाबंद जिले के सभी दवा व्यापारियों का अभूतपूर्व और पूर्ण समर्थन मिल रहा है। सड़क पर उतरने वाले सैकड़ों दवा व्यापारियों की इस रैली को पूरी तरह से शांतिपूर्ण और अनुशासित रखने का संकल्प लिया गया है।
आवश्यक प्रशासनिक और सुरक्षा सहयोग की मांग
संगठन के अनुसार, रैली के दौरान यातायात के नियमों और प्रशासनिक गाइडलाइन का शत प्रतिशत पालन किया जाएगा, ताकि आम जनता को किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। इस बड़े आंदोलन को लेकर गरियाबंद जिला दवा विक्रेता संघ के अध्यक्ष अरुण मिश्रा कोषाध्यक्ष अमीन मेमन और सचिव अश्वनी सिंह ठाकुर समेत जिले के तमाम प्रमुख दवा व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक को लिखित सूचना देकर आवश्यक प्रशासनिक और सुरक्षा सहयोग की मांग की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts