रायपुर (विश्व परिवार)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कचना रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण करेंगे. लंब वक्त के बाद ओवरब्रिज शुरू होने से लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी. शाम 5 से 8 बजे तक खम्हारडीह-कचना मार्ग डायवर्ट रहेगा. अनुपम नगर, श्रीराम नगर ओवरब्रिज और बीएसएनएल मार्ग से आवागमन होगा. कचना से खम्हारडीह जाने वाले वाहनों के लिए भी रूट बदला गया. यातायात पुलिस ने रूट डायवर्ट प्लान जारी किया गया है।







