Blog

रोहांसी नगर पंचायत में SWM Rules 2026 पर कार्यशाला, जनप्रतिनिधियों को दी गई जिम्मेदारियां

रोहांसी (विश्व परिवार)। नगर पंचायत रोहांसी में New SWM rules 2026 के अनुसार निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की भूमिका एवं उत्तरदायित्व के संबंध में कार्यशाला का आयोजन सभाकक्ष में किया गया । जिसमें समस्त जनप्रतिनिधियों को नए नियम SWM rules 2026 के अनुसार 04 कैटिगरी में घरों का कचरा स्रोत पृथक्करण के संबंध में विस्तृत से जानकारी देते हुए कचरों के 4 प्रकार गीला, सूखा, सेनेटरी वेस्ट एवं हानिकारक कचरे अलग अलग कलेक्शन , प्रबंधन,बल्क वेस्ट जनरेटर, लैंडफिल साइट और उसका निपटान, संस्था और व्यक्ति को कचरा ना देने पर जुर्माना, कचरा मुक्त शहर. डिजिटल मोनिटिरिंग एवं पारदर्शिता की जानकारी दिया गया । तथा उनके वार्ड में जनजागरूकता करने हेतु दायित्व के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दिया गया , साथ ही रेन वाटर हार्वेस्टिंग की अनिवार्यता के संबंध में भी विधिवत जानकारी दी गई, इस अवसर पर नंदेश्वर कुमार साहू अध्यक्ष, पार्षद, विधायक प्रतिनिधि, एनजीओ, वरिष्ठ नागरिक, अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts