छत्तीसगढ़रायपुर

कुशालपुर में तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक पुरन्दर मिश्रा, दिवंगत कर्नल डॉ. आर.पी. पांडेय के तैलचित्र पर विधायक पुरन्दर मिश्रा ने चढ़ाए पुष्प

  • सेवा और अनुशासन के प्रतीक थे डॉ. आर.पी. पांडेय — पुरन्दर मिश्रा
  • रिटायर्ड कर्नल डॉ. आर.पी. पांडेय को विधायक पुरन्दर मिश्रा ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

रायपुर (विश्व परिवार)। राजधानी रायपुर के कुशालपुर चौक स्थित अभिनंदन पैलेस में आयोजित रिटायर्ड कर्नल डॉ. आर.पी. पांडेय जी के तेरहवीं कार्यक्रम में उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरन्दर मिश्रा सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने दिवंगत कर्नल डॉ. पांडेय के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
विधायक पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि स्वर्गीय डॉ. आर.पी. पांडेय जी का जीवन अनुशासन, सेवा और समाज के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण रहा है। उन्होंने अपने व्यक्तित्व और कर्तव्यनिष्ठा से समाज में विशेष पहचान बनाई। उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।
इस दौरान विधायक श्री मिश्रा ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवारजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts