इंदौर 

समवशरण दिगम्बर जैन समाज के चुनाव सम्पन्न, हसमुख जैन गांधी गौरव बने अध्यक्ष

इंदौर (विश्व परिवार)। इंदौर के प्रसिद्ध समवशरण दिगम्बर जैन मंदिर अंतर्गत तुकोगंज दिगम्बर जैन समाज के चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न हुए। समाज की वार्षिक साधारण सभा में बड़ी संख्या में समाजजन, ट्रस्टी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। वर्तमान अध्यक्ष रानी अशोक दोषी के प्रस्ताव पर सर्वानुमति से हसमुख जैन गांधी गौरव को अध्यक्ष एवं सुमत लुहाड़िया को समाज अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

बैठक में समाज के विकास, धार्मिक गतिविधियों और संगठनात्मक मजबूती को लेकर चर्चा की गई। नव मनोनीत पदाधिकारियों का समाजजनों ने स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

समवशरण दिगम्बर जैन मंदिर अपनी धार्मिक एवं आध्यात्मिक विशेषताओं के लिए देशभर में प्रसिद्ध है। मंदिर परिसर में अत्यंत प्राचीन श्राविकाश्रम स्थित है, जहां लगभग 60 ब्रह्मचारी बहनें साधना में लीन रहती हैं। यहां विश्व की सबसे बड़ी स्फटिक निर्मित भगवान शांतिनाथ की प्रतिमा भी विराजमान है।

यह मंदिर पंडित रतनलाल शास्त्री की साधनास्थली के रूप में भी विशेष पहचान रखता है। वर्तमान में ट्रस्ट के अध्यक्ष पुष्पा प्रदीप कुमार सिंह कासलीवाल हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts