छत्तीसगढ़रायपुर

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन को लेकर कर्मचारी ट्रेनिंग स्कूल/परिचालन /बीएमवाई में संरक्षा सेमिनार का आयोजन किया गया

रायपुर (विश्व परिवार)। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के संरक्षा विभाग द्वारा ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन हेतु परिचालन, विद्युत परिचालन, यांत्रिक तथा सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग के कर्मचारियों के साथ कर्मचारी ट्रेनिंग स्कूल/परिचालन/बीएमवाई में संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें निम्न बिंदुओं पर चर्चा की गई-
स्पैड से बचाव एवं ऑटोमेटिक सिग्नल ऑन अवस्था में पार करने का प्राधिकार तथा क्रु के द्वारा बरती जानेवाली सावधानियां, शंटिंग के दौरान बरती जानेवाली सावधानियां। स्टेशन/यार्ड में ट्रेन का सिक्योरिंग एवं क्लियरिंग करना। ट्रेन/इंजन में आग लगने पर चालक/परिचालक एवं स्टेशन कर्मचारी द्वारा ली जानेवाली सावधानियां, गुड्स शेड एवं साइडिंग से लोड क्लियर के दौरान हॉट एक्सेल, ब्रेक बाइंडिंग, डोर हीटिंग, असामान्य लोड एवं तारपोलिन को लटकने से बचाव के लिए क्रु, ट्रेन मैनेजर एवं स्टेशन कर्मचारी के द्वारा की जानेवाली जांच, पॉइंट्स एवं सिग्नल की विफलता के दौरान परिचालन एवं सिग्नल कर्मचारियों के द्वारा बरती जनेवाली सावधानियां, प्राथमिक उपचार पेटी का उपयोग एवं प्रदर्शन तथा अग्निशामक यंत्र का उपयोग एवं प्रदर्शन ।
इस संरक्षा सेमिनार में सुरेश चन्द्र, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी/रायपुर के साथ-साथ संरक्षा सलाहकारो ने संरक्षा सेमिनार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संरक्षा संगठन/रायपुर मंडल के द्वारा प्रत्येक माह में 02 संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन रायपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों में किया जाता है, जिससे कर्मचारियों में कार्य करने के दौरान संरक्षा के प्रति जागरुकता लाई जा सके। उक्त संरक्षा संगोष्ठी में संरक्षा सलाहकार, सुपरवाइजर, एवं फील्ड कर्मचारियों को मिलाकर कुल 68 लोगों ने भाग लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts